फाइनल में नहीं पहुंच सकी भारतीय टीम

दक्षिण कोरिया के खिलाफ ड्रॉ खेलकर हुई बाहर जकार्ता। एशिया कप हॉकी 2022 में मंगलवार को भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सुपर-4 का मुकाबला खेला गया। अपने आखिरी लीग मुकाबले में चार बार की विजेता टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारतीय टीम ने 4-4 से ड्रॉ खेला। यह ड्रॉ मुकाबला टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने के लिए काफी नहीं था। मलेशिया सुपर-4 अंक तालिका में पांच अकों के साथ टॉप पर है। मलेशिया ने जापान को अपने आखिरी सुपर-4 राउंड के मुकाबले में 5-0.......

बाकू में इलावेनिल, श्रेया और रमिता का कमाल

भारत को 10 मीटर एयर राइफल में दिलाया स्वर्ण पदक बाकू। इलावेनिल वल्वारिन, श्रेया अग्रवाल और रमिता की तिकड़ी ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2022 में कमाल कर दिया है। इन तीनों के नेतृत्व में भारतीय महिला शूटिंग टीम ने बाकू में खेले जा रहे टूर्नामेंट में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।  यह भारत का आईएसएसफ वर्ल्ड कप में पहला मेडल है। इस तिकड़ी ने फाइनल में डेनमार्क को 17-5 से हराया। टोक्यो ओलम्पियन इलावेनिल ने फाइनल म.......

रोहन बोपन्ना और माटवे मिडिलकूप की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची

बोपन्ना ने 2015 के बाद पहली बार किया यह काम पेरिस। भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना 42 साल की उम्र में पहली बार रोलैंड गैरोस सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने साथी माटवे मिडिलकूप के साथ मिलकर ब्रिटेन के लॉयन ग्लैसपूल और फिनलैंड के हैरी हेलिओवारा की जोड़ी को 4-6, 6-4, 7-6 से मात दी। बोपन्ना 2015 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। इस टूर्नामेंट में उनका सफर शानदार रहा है। बोपन्ना और माटवे की जोड़ी ने इसी टूर्.......

भारत-मलेशिया मुकाबाल 3-3 से बराबर

एशिया कप हॉकी के फाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदें जिंदा जकार्ता। जापान पर 2-1 से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम एशिया कप में मलेशिया से 3-3 की बराबरी पर रही। गत चैम्पियन भारत ने एशिया कप 2022 के सुपर 4 के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को मलेशिया को 3-3 से ड्रॉ पर रोक दिया। मुकाबला ड्रॉ होने के बाद भारत के पास फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। भारत के लिए मैच में विष्णुकांत सिंह, एसवी सुनील, नीलम संजीव जेस ने एक-एक गोल दागे वहीं .......

एशियाई खेलों के टलने से गोलकीपर सविता पूनिया खुश

कहा- इससे तैयारियों के लिए मिला अधिक समय खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता को एशियाई खेलों में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है क्योंकि हांगझोउ में होने वाले इन महाद्वीपीय खेलों के स्थगित होने से टीम को ट्रेनिंग और सुधार करने का अधिक समय मिलेगा जैसा टोक्यो ओलम्पिक के एक साल के लिए स्थगित होने के दौरान हुआ था। ओलम्पिक खेल 2020 को कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित किया गया था और इनका आयोजन 2021 म.......

एशिया कप हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा

पाकिस्तान को पछाड़कर सुपर फोर में पहुंची टीम इंडिया जकार्ता। गत चैम्पियन भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ 16-0 की एकतरफा जीत हासिल की और नॉकआउट स्टेज में पहुंचने में सफल रही। पुल ए के इस मुकाबले में भारतीय टीम शुरू से ही इंडोनेशिया के ऊपर हावी रही और लगातार गोल करती रही। भारत ने शुरू के दो क्वॉर्टर में 6-0 की बढ़त ली और इसके बाद अगले दो क्वॉर्टर में उसने बाकी के 10 गोल दागे। गत चैम्पियन भारत ने इंडोनेशिया के खिलाफ 16-0 की एकतरफा जीत हासिल.......

डायमंड लीग से पहले फिनलैंड में ट्रेनिंग करेंगे नीरज चोपड़ा

खेल मंत्रालय के खर्च होंगे 9.8 लाख रुपये खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक स्वर्ण पदकधारी भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा तुर्की से अपना ट्रेनिंग बेस (अभ्यास की जगह) फिनलैंड में करेंगे जो पावो नुर्मी खेलों की मेजबानी करेगा, जिसमें वह 14 जून को जोहानेस वेटर के सामने होंगे। नीरज अभी तुर्की के ग्लोरिया स्पोर्ट्स एरिना में ट्रेनिंग कर रहे हैं। 24 साल का भारतीय एथलीट 22 जून तक फिनलैंड के कुओरताने ओलम्पिक ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास के लिए गुरुवार .......

जापान ने भारत को 5-2 से हराया

पूल-ए में पाकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर टीम इंडिया जकार्ता। एशिया कप हॉकी 2022 में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में ड्रॉ खेलने के बाद दूसरे मैच में टीम इंडिया को 2018 एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट जापान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जापान ने भारत को पूल ए के चौथे मैच में 5-2 से हरा दिया।  इस हार के साथ भारतीय टीम पूल ए में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत को पूल ए के अपने पहले मैच में पाक.......

पाकिस्तान ने एशिया कप हॉकी में भारत को 1-1 की बराबरी पर रोका

58 मिनट तक बढ़त के बावजूद नहीं जीत सकी भारतीय टीम  खेलपथ संवाद जकार्ता। एशिया कप हॉकी में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत ड्रॉ से की है। पहले मैच में पाकिस्तान ने भारत को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। तीसरे क्वार्टर यानी 45 मिनट तक टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही थी। चौथे क्वार्टर में 58 मिनट तक भी स्कोर 1-0 से भारत के पक्ष में था। इसके बाद आखिरी एक मिनट (59वें) में पाकिस्तान ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग स्कोर 1-.......

हॉकी में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज

एशिया कप का खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया जकार्ता। गत चैम्पियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशिया कप में सोमवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबले के लिए तैयार है। इस टूर्नामेंट में भारत की दूसरी श्रेणी की टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। भारत अनुभवी बीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई में अपनी ए टीम का प्रतिनिधित्व करेगा वहीं, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में कुछ नए चेहरों को उतारा है।  भारत के लिए एशिया कप व्यस्त सत्र से पहले अपनी बेंच स्.......